एजेंसी न्यूज

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र चुनाव में BJP की बड़ी जीत, पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर अमित शाह ने फोन कर फडणवीस को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी.

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र चुनाव में BJP की बड़ी जीत, पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर अमित शाह ने फोन कर फडणवीस को दी बधाई
Credit -(Twitter -X )

मुंबई, 23 नवंबर : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी. निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला ‘महायुति’ गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है और 288 विधानसभा सीट में से 222 पर आगे है. भाजपा अब तक तीन सीट जीत चुकी है और अन्य 124 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

फडणवीस के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि शाह ने उन्हें फोन किया और पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के लिए बधाई दी. इस बीच, देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने ‘महायुति’ के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी किसी अफवाह पर विश्वास नहीं किया और जानती थी कि वह (देवेंद्र) अच्छा करेंगे. पार्टी की सफलता का श्रेय ‘मुख्यमंत्री माझी लाडी बहिन’ योजना और देवेंद्र के प्रयासों तथा लोकप्रियता को दिया जा सकता है...वह बहुत बुद्धिमान, होशियार एवं साहसी हैं और इसी वजह से उन्हें यह सफलता मिली है.’’ यह भी पढ़ें : राजस्थान उपचुनाव: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने पांच सीट पर जीत का दावा किया, दौसा में पुन:मतगणना

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने मिलकर काम किया और लोगों का विश्वास जीता. शरद पवार ने शिवसेना और भाजपा के स्वाभाविक गठबंधन को तोड़ दिया था. इससे बालासाहेब ठाकरे के समर्थक नाराज थे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).