एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट के बीच लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, पामोलीन सहित लगभग सभी तेल तिलहनों की कीमतों में नरमी आई। बाकी कुछेक तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट के बीच लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव टूटे

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, पामोलीन सहित लगभग सभी तेल तिलहनों की कीमतों में नरमी आई। बाकी कुछेक तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की गिरावट थी, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 1.25 प्रतिशत की नरमी है।

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में गिरावट से कारोबार का रुख मंदा हो गया और लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव में नरमी कायम हो गयी। सूत्रों ने कहा कि सरकार को तेल तिलहनों के शुल्कों में कमी किये जाने के बाद कीमतों में आई गिरावट का लाभ आम उपभोक्ताओं को सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित करनी चाहिये जो निरंतर तेल तिलहन कीमतों की घट बढ़ पर नजर रखे।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,800 - 8,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,700 - 5,785 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,840 - 1,965 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,640 -2,665 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,720 - 2,830 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,620

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,050 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,900 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,700 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,550 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,450 - 6,550, सोयाबीन लूज 6,300 - 6,350 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).