शपथ ग्रहण पर गतिरोध के बीच तृणमूल कांग्रेस के दो नव निर्वाचित विधायकों ने दूसरे दिन दिया धरना
राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ लेने की मांग कर रहे तृणमूल कांग्रेस के दो नव निर्वाचित विधायकों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन विधानसभा परिसर में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया.
कोलकाता, 28 जून : राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ लेने की मांग कर रहे तृणमूल कांग्रेस के दो नव निर्वाचित विधायकों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन विधानसभा परिसर में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दोनों को राजभवन में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन वे विधानसभा में शपथ ग्रहण करना चाहते हैं और इस मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है.
वराहगनर से विधायक सायंतिका बंदोपाध्याय और भगबानगोला से विधायक रायत हुसैन सरकार ने हाल में विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है. उन्होंने राज्यपाल बोस के निमंत्रण पर राजभवन में शपथ लेने से इनकार कर दिया और बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए. उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और अपनी मांग दोहराई कि बोस विधानसभा में उनके लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कराएं ताकि वे विधायकों के रूप में कामकाज कर सकें. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राज्य को नीट से छूट देने का आग्रह किया
राज्यपाल ने बुधवार को दोनों विधायकों को शपथ लेने के लिए राजभवन में आमंत्रित किया था. विधायकों ने निमंत्रण ठुकरा दिया और दावा किया कि परंपरा रही है कि उपचुनाव में विजयी विधायकों के संदर्भ में राज्यपाल शपथ दिलाने की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को सौंपते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

