कोल्लम (केरल), दो अगस्त केरल के कोल्लम में एक अमेरिकी महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला हाल ही में भारत आई थी और यहां पास के एक आश्रम में रह रही थी।
करुनागप्पल्ली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों को मंगलवार को पकड़ लिया गया। उनकी गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया कि घटना 31 जुलाई की है जब महिला आश्रम के पास एक समुद्र तट पर अकेली बैठी थी।
स्थानीय खबरों के मुताबिक, कोल्लम के रहने वाले दो लोगों ने महिला से दोस्ती की और किसी बहाने से उसे एक खाली घर में ले गए, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।
पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।
महिला ने एक अगस्त की रात को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह 22 जुलाई को केरल पहुंची थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY