विदेश की खबरें | अमेरिकी जज ने माता-पिता से अलग हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने का आदेश दिया

अदालत के मुताबिक खोजकर्ता 545 बच्चों के माता-पिता का पता लगाने में असमर्थ रहे हैं। यह संख्या पहले से ज्ञात संख्या की तुलना में बहुत अधिक है और जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। 2017 में अधिकांश लोगों को मध्य अमेरिका भेज दिया गया था, और उनके बच्चों को अमेरिका में उनके रिश्तेदारों और अभिभावकों के साथ रखा गया था।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश दाना सब्रा ने सैन डिएगो में सुनवाई के दौरान कोई आदेश जारी करने से इनकार कर दिया और इसके बजाय न्याय विभाग के वकीलों से कहा कि वे ऐसे तरीके निकालें जिससे प्रशासन को माता-पिता को खोजने में आसानी हो।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने कोरोनो वायरस से हुई मौतों के लिए डोनाल्ड ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार.

अपने बच्चों से अलग हुए परिवारों को खोजने के प्रयास के दौरान सब्रा ने अवैध रूप से सीमा पार करने वाले लोगों के प्रति सरकार की असहिष्णु नीति को 2018 में समाप्त करने का आदेश दिया।

सब्रा ने शुरू में सरकार को 2,700 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से फिर से मिलाने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्यावरण पर की चर्चा, कहा- भारत को देखो कितना गंदा है, वहां की हवा कितनी गंदी है..

लेकिन बाद में पता चला कि उनके अलावा 1,556 और बच्चे 2017 में अपने माता-पिता से अलग हो गए थे जिनमें से 545 बच्चे अभी भी अपने माता-पिता से अलग हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)