विदेश की खबरें | अमेरिका:भगोड़ों के ठिकाने की जानकारी छिपाने पर भारतीय मूल के दो होटल मालिक गिफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 15 दिसंबर अमेरिका के टेनेसी राज्य में भारतीय मूल के दो लोगों को उनके होटल में छिपे दो भगोड़ों के ठिकाने के बारे में पुलिस से झूठ बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

‘फॉक्स न्यूज’ की खबर के अनुसार मोंटिएगल में ‘सुपर 8’ और ‘माउंटेन इन’ के मालिक दक्षाबेन पटेल और हर्शील पटेल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

मोंटिएगल पुलिस विभाग ने कहा उनपर 18 जुलाई को जांच के दौरान दो वांछित व्यक्तियों के ठिकानों के बारे में पुलिस से झूठ बोलने का आरोप है।

पुलिस ने कहा कि इलाके में “भारी मात्रा में मादक पदार्थों के लेनदेन” के चलते दो अधिकारी होटल के पिछले हिस्से में छानबीन कर रहे थे और उन्हें एक बालकनी में दो व्यक्ति दिखे।

पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों को पहचान लिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद जांचकर्ताओं को होटल के एक कोने में छिपने की जगह दिखी और उन्हें पता चला कि भगोड़े वहां छिपकर रहते थे।

विभाग ने कहा, “दोनों होटल मालिकों से कई बार वांछित संदिग्धों के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने अधिकारियों से झूठ बोला कि वे उनके होटल में नहीं हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)