एजेंसी न्यूज

America: अर्कान्सस में एक दुकान में गोलीबारी में तीन की मौत, 10 घायल

पुलिस ने बताया कि हमलावर के साथ मुठभेड़ में दो अधिकारी भी घायल हो गए. गोलीबारी की यह घटना पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे फोर्डिस में किराने की दुकान ‘मैड बुचर’ में हुई.

America: अर्कान्सस में एक दुकान में गोलीबारी में तीन की मौत, 10 घायल
Representational Image | Pixabay

पुलिस ने बताया कि हमलावर के साथ मुठभेड़ में दो अधिकारी भी घायल हो गए. गोलीबारी की यह घटना पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे फोर्डिस में किराने की दुकान ‘मैड बुचर’ में हुई. फोर्डिस लिटिल रॉक से 104 किलोमीटर दक्षिण में है. राज्य पुलिस निदेशक एवं जन सुरक्षा अधिकारी कर्नल माइक हैगर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बेहद दुखद घटना है जिसने हमें झकझोर कर रख दिया है.’’

हैगर ने बताया कि घटना में घायल हुए दो पुलिस अधिकारियों और हमलावर की हालत स्थिर है, वहीं कुछ घायलों की हालत गंभीर है. पुलिस ने फिलहाल हताहतों की पहचान उजागर नहीं की है. यह भी पढ़ें : Hinduja Family Found Guilty: हिंदुजा परिवार के चार सदस्य नौकरों के शोषण के मामले में दोषी करार, 4 लोगों को मिली जेल की सजा

‘सिटी काउंसिल’ के सदस्य रॉड्रिक रोजर्स ने बताया कि जब उनके रेस्तरां कर्मियों ने उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में बताया कि उन्होंने फोन कर इसकी सूचना काउंटी के शेरिफ को दी. रोजर्स ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि लोग बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. रोजर्स ने कहा, ‘‘लोग बचने के लिए कारों में छिप रहे थे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).