केनोशा पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक ‘‘घरेलू घटना’’ के संबंध में कार्रवाई करते समय रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस अधिकारियों ने गोलीबारी की।
पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी क्यों करनी पड़ी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मिल्वौकी भेजा गया है।
यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.
सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए वीडियो में तीन पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति पर चिल्लाते और बंदूक ताने नजर आ रहे हैं। व्यक्ति एक एसयूवी के पास खड़ा है उसके चालक सीट की ओर का दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश करते ही एक अधिकारी ने उसकी शर्ट पकड़कर उसे बाहर की ओर खींचा और वाहन पर गोलियां चलाईं। कम से कम सात गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलियां एक ही अधिकारी ने चलाई या एक से अधिक अधिकारियों ने....।
घटना के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर आ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
यह भी पढ़े | 5जी तक्नीक पर चीन के साथ सहयोग करने को इच्छुक है रूस.
लोगों को ‘‘ न्याय नहीं, शांति नहीं’’ के नारे लगाते हुए भी सुना गया।
केनोशा पुलिस ने मामले को विस्कॉन्सिन न्याय विभाग के हवाले कर दिया है। विभाग ने वीडियो की पुष्टि के संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY