केविन को चौथे, पांचवे और छठवें चरण के मतदान में भी पर्याप्त संख्याबल नहीं मिला, लेकिन वह हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। केविन को जीत के लिए 218 वोट चाहिए लेकिन उन्हें 216-214 ही मत मिल सके।
केविन ने अपने सहयोगियों के साथ देर रात बैठक की और उसके बाद कहा, ‘‘ कोई समझौता नहीं हुआ, लेकिन काफी प्रगति हुई।’’
रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने केविन को इस शीर्ष पद पर पहुंचाने के लिए कई बार मतदान किया, लेकिन हर बार वही नतीजा सामने आया।
सौ वर्ष में पहली बार ऐसा हुआ है जब पहले चरण के मतदान में प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने केंटुकी में एक कार्यक्रम के लिए रवाना होते हुए व्हाइट हाउस में कहा कि सदन के हालात ,‘‘ पूरी दुनिया देख रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इसमें काफी वक्त लग रहा है और यह काफी शर्मिंदा करने वाला है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY