विदेश की खबरें | अमेरिका: तूफान ‘इडालिया’ फ्लोरिडा तट से टकराया, सड़कों पर पानी भरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरी शहर के निवासी बेलोन्ड थॉमस ने कहा, ‘‘हम पर तो मानो कहर टूट पड़ा है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेरी शहर के निवासी बेलोन्ड थॉमस ने कहा, ‘‘हम पर तो मानो कहर टूट पड़ा है।’’

खतरनाक श्रेणी-तीन के तूफान ‘इडालिया’ ने बुधवार सुबह सात बजकर 45 मिनट पर कीटन बीच के पास 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ दस्तक दी।

हालांकि, दोपहर को तूफान कुछ कमजोर पड़ गया और हवाओं की रफ्तार 113 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई।

तेज हवाओं के असर से घरों की छतें उखड़ गईं और पेड़ धराशायी हो गए। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

राहत की बात यह रही कि पिछले वर्ष फोर्ट मायर्स क्षेत्र में आए तूफान ‘इयान’ की तरह ‘इडालिया’ के कारण जनहानि नहीं हुई। फ्लोरिडा में जिस क्षेत्र से तूफान टकराया वहां की आबादी काफी कम है और यह राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में से एक है।

पिछले वर्ष आए तूफान ‘इयान’ के कारण 149 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड