विदेश की खबरें | अमेरिका चुनाव: ट्रंप और बाइडेडन कर रहे मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों उम्मीदवार जनता से ऐसे समय अमेरिका की बागडोर अपने हाथ में सौंपने की अपील कर रहे हैं जब देश महामारी की चपेट में है जिसका जिक्र हर कदम पर और हर जगह पर मिलता है।
दोनों उम्मीदवार जनता से ऐसे समय अमेरिका की बागडोर अपने हाथ में सौंपने की अपील कर रहे हैं जब देश महामारी की चपेट में है जिसका जिक्र हर कदम पर और हर जगह पर मिलता है।
देश में नौ करोड़ 30 लाख मतदाता पहले ही वोट डाल चुके हैं।
यह भी पढ़े | Kabul University Firing: काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को घेरा.
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नॉर्थ कैरोलिना से लेकर विस्कॉन्सिन तक राष्ट्रपति की पांच रैलियां हैं। इस बीच, बाइडेन अपना अधिकांश समय पेनसिल्वानिया में गुजार रहे हैं जहां मिलने वाली जीत ट्रंप के रास्ते में बाधा खड़ी कर सकती है।
बाइडेन ओहायो पर भी ध्यान दे रहे हैं जहां चार साल पहले ट्रंप ने आठ प्रतिशत अधिक मतों के साथ जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: एक हजार से अधिक प्रख्यात भारतवंशी ने दिया बाइडेन-हैरिस को समर्थन.
चुनाव की घड़ी नजदीक आने में अब लगभग 24 घंटे बचे हैं और ट्रंप तथा बाइडेन ने एक-दूसरे को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताने में पूरी ताकत झोंक दी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)