देश की खबरें | अमेरिका ने विश्वास के अभाव के चलते ओसामा के ठिकाने की जानकारी पाक से नहीं की थी साझा : पनेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने विश्वास के अभाव और आतंकवादियों से जुड़े मामले में पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी पाकिस्तान से साझा नहीं की थी। पूर्व अमेरिकी रक्षामंत्री एवं सीआईए के पूर्व प्रमुख लियोन पनेटा ने यह कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर अमेरिका ने विश्वास के अभाव और आतंकवादियों से जुड़े मामले में पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी पाकिस्तान से साझा नहीं की थी। पूर्व अमेरिकी रक्षामंत्री एवं सीआईए के पूर्व प्रमुख लियोन पनेटा ने यह कहा है।

पनेटा ने ‘वियोन टीवी’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्हें इस बात पर यकीन करने में बहुत मुश्किल हुई कि पाकिस्तान में ऐसा कोई नहीं था, जिसे ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद स्थित परिसर में होने की जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीटों के बंटवारे को लेकर खटपट के बीच LJP ने शनिवार को बुलाई बैठक, ले सकती है बड़ा फैसला.

उल्लेखनीय है कि ओसामा बिना लादेन अमेरिका में सबसे वांछित आतंकवादी था और आतंकवादी संगठन अलकायदा का तत्कालीन सरगना था। अमेरिकी नौसना की सील टीम ने दो मई 2011 को एक गुप्त अभियान में उसे एबटाबाद के उसके परिसर में मार गिराया था।

पनेटा ने कहा, ‘‘जब हमें पाकिस्तान में उसके ठिकाने का पता चला, तब वह एबटाबाद में था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने RJD नेता तेजस्वी यादव की ‘समझ’ पर उठाए सवाल, मिला ये जवाब.

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के पूर्व प्रमुख पनेटा ने कहा कि जब कार्रवाई की गई, तब यह परिसर अन्य परिसरों से तीन गुना बड़ा था, जिसकी चाहरदीवारी एक ओर 18 फुट और दूसरी ओर 12 फुट ऊंची थी और उसके ऊपर कंटीले तार लगे हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह विश्वास करना मुश्किल है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई नहीं था, जिसे इस परिसर की जानकारी नहीं थी।’’

पनेटा ने कहा कि एक बार परिसर का पता चलने के बाद यह फैसला लेना था कि इसकी जानकारी पाकिस्तान से साझा की जाए या नहीं और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस आधार पर फैसला लिया कि जैसे ही पाकिस्तान से आतंकवादी के ठिकाने की सूचना साझा की जाएगी उसे वह लीक कर देगा और अचानक ओसामा बिन लादेन गायब हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बहुत साफगोई से कहूं तो इस चिंता और विश्वास की कमी वजह से हमने पाकिस्तानियों को ओसामा के ठिकाने की जानकारी साझा नहीं की और हमने उन्हें अपने अभियान की जानकारी नहीं दी क्योंकि हमें डर था कि अगर हम ऐसा करते हैं तो ओसामा को वहां से चले जाने की सलाह दे दी जाती।’’

पनेटा ने कहा, ‘‘ इसलिए हमारा मानना है कि हम ओसामा तक पहुंचने के मिशन में सफल हुए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\