एजेंसी न्यूज

Odisha: अंबुजा सीमेंट ओडिशा में उस्कलवागु चूना पत्थर ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित

अंबुजा सीमेंट लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे ओडिशा में उस्कलवागु चूना पत्थर ब्लॉक के लिए 'पसंदीदा बोलीदाता' घोषित किया गया है. अंबुजा सीमेंट अडाणी समूह का हिस्सा है.

Odisha: अंबुजा सीमेंट ओडिशा में उस्कलवागु चूना पत्थर ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित
Ambuja Cement

नयी दिल्ली, 16 फरवरी : अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (Ambuja Cement Limited) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे ओडिशा में उस्कलवागु चूना पत्थर ब्लॉक के लिए 'पसंदीदा बोलीदाता' घोषित किया गया है. अंबुजा सीमेंट अडाणी समूह का हिस्सा है.

अंबुजा सीमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि मल्कानगिरी जिले में स्थित ब्लॉक के लिए ओडिशा सरकार ने ई-नीलामी की थी. यह भी पढ़ें : UP: मुरादाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मार कर हत्या

अडाणी समूह की फर्म ने यह नहीं बताया कि ब्लॉक के लिए उसने कितने रुपये की बोली लगाई थी. कंपनी ने बताया कि यह ब्लॉक 547 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 14.1 करोड़ टन चूना पत्थर होने का अनुमान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).