जरुरी जानकारी | अमेजन खोलेगी 10 नए पूर्ति भंडारगृह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी ‘प्राइम डे’ सेल से पहले भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए दिल्ली, मुंबई, पटना इत्यादि शहरों में 10 नए फुलफिलमेंट सेंटर (पूर्ति- भंडारगृह) खोलने की घोषणा की है। साथ ही अपनी सात मौजूदा भंडारण इमारतों में क्षमता विस्तार किया है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी ‘प्राइम डे’ सेल से पहले भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए दिल्ली, मुंबई, पटना इत्यादि शहरों में 10 नए फुलफिलमेंट सेंटर (पूर्ति- भंडारगृह) खोलने की घोषणा की है। साथ ही अपनी सात मौजूदा भंडारण इमारतों में क्षमता विस्तार किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके यह 10 भंडारणगृह आम गोदामों से अलग हैं, ये असल में पूर्ति केंद्र (फुलफिलमेंट सेंटर) हैं। ये पूरी तरह से स्वाचालित केंद्र होते हैं जहां सामान को ऑर्डर के हिसाब से उठाने से लेकर पैक करने का काम स्वचालित प्रक्रिया से होता है। इससे सामान की डिलिवरी को तेज करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

कंपनी ने कहा कि यह भंडारगृह दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, लुधियाना और अहमदाबाद में खोले गए हैं। यह केंद्र घरेलू उपयोग के बड़े टिकाऊ उपभोक्ता सामान और फर्नीचर इत्यादि के भंडारण में भी सक्षम है।

कंपनी के ग्राहक फुलफिलमेंट परिचालन (एशिया-प्रशांत, पश्चिमी एशिया, उत्तरी अमेरिका, लातिल अमेरिका) के उपाध्यक्ष अखिल सक्सेना ने कहा कि हमने अपने भंडारगृह नेटवर्क 60 अधिक की है। हम प्रतिस्पर्धी वेतन पर हजारों लोगों को नौकरी देने को लेकर आशांवित हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

अमेजन इंडिया के देशभर में 60 से ज्यादा आपूर्ति केंद्र हैं। देश के 15 राज्यों में फैले इन केंद्रों की कुल भंडारण क्षमता 3.2 करोड़ घन फुट से अधिक है।

हालांकि कंपनी ने अपने उन सात मौजूदा केंद्रों की जानकारी नहीं जिनका उसने विस्तार किया है। वहीं कंपनी के 10 नए केंद्र त्यौहारी सीजन से पहले परिचालन में आ जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\