जरुरी जानकारी | हस्तशिल्पियों की मदद के लिये अमेजन ने शुरू किया ऑनलाइन मेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने हस्तशिल्पियों तथा बुनकरों की मदद करने के लिये शनिवार से ऑनलाइन हथकरघा मेला की शुरुआत की है। यह मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने हस्तशिल्पियों तथा बुनकरों की मदद करने के लिये शनिवार से ऑनलाइन हथकरघा मेला की शुरुआत की है। यह मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से 270 से अधिक तरह की कला और हस्त-शिल्प को प्रदर्शित किया जायेगा।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

अमेजन इंडिया ने कहा, ‘‘आठ हजार से ज्यादा कारीगरों और बुनकरों के साथ 1,500 अमेजन कारीगर विक्रेताओं, तंतूजा, हरित खादी, ट्राइब्स इंडिया समेत 17 सरकारी एम्पोरियम और क्राफ्टमार्क व दस्तकारी हाट समिति जैसे राष्ट्रीय स्तर के कारीगर संगठनों को इस आयोजन से फायदा होगा।’’

इस आयोजन में 55,000 से अधिक अद्वितीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा। इससे ग्राहकों को हथकरघा क्षेत्र, हस्तशिल्प गृह सजावट, रसोई के सामान, हस्तनिर्मित खिलौने, दस्तकारी उत्सव संग्रह जैसे विशिष्ट वर्गों को देखने तथा देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगरों व बुनकरों के उत्पादों को खोजने-खरीदने में मदद करेगा। और अन्य, बयान में कहा गया है।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

अमेजन इंडिया के निदेशक (एमएसएमई एवं विक्रेता अनुभव) प्रणव भसीन ने कहा, ‘‘प्रदर्शनी और मेला ऐसे प्राथमिक मार्ग हैं, जिनके माध्यम से कारीगर अपने ग्राहकों तक पहुंचने में सक्षम रहे हैं। हालांकि, अभी जमीनी स्तर पर इस तरह के आयोजन ठप्प हो गये हैं, ऐसे में ऑनलाइन मार्केटप्लेस एक नया जारिया के रूप में उभरा है जो इन विक्रेताओं को त्योहारी सीजन के दौरान देश भर में ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू