देश की खबरें | एएमए की कोविड-19 परीक्षण में वृद्धि के अनुरोध वाली याचिका को गुजरात सरकार ने ''आधारहीन'' करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय में दायर याचिका में अहमदाबाद चिकित्सा संघ (एएमए) के उस अनुरोध को गुजरात सरकार ने ‘‘आधारहीन'' करार दिया है, जिसमें आबादी के अनुपात में दैनिक कोविड-19 परीक्षण की संख्या में वृद्धि करने की मांग की गई है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 25 जुलाई गुजरात उच्च न्यायालय में दायर याचिका में अहमदाबाद चिकित्सा संघ (एएमए) के उस अनुरोध को गुजरात सरकार ने ‘‘आधारहीन'' करार दिया है, जिसमें आबादी के अनुपात में दैनिक कोविड-19 परीक्षण की संख्या में वृद्धि करने की मांग की गई है ।

राज्य सरकार ने कहा कि परीक्षण में इस तरह की वृद्धि से एएमए के सदस्य सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के महाराष्ट्र में 9251 नए मामले पाए गए, 257 लोगों की मौत: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस महामारी से संबंधित मुद्दों को लेकर एक जनहित याचिका पर जारी सुनवाई के दौरान एक नागरिक आवेदन में एएमए ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह परीक्षण की संख्या बढ़ाकर 90,000 प्रतिदिन अथवा आबादी के अनुपात में परीक्षण करने का राज्य को निर्देश दे। एएमए ने इसके समर्थन में अन्य राज्यों का उदाहरण भी दिया।

गुजरात सरकार ने कहा कि प्रतिदिन परीक्षण जनसंख्या के सापेक्ष नही होकर बल्कि बीमारी के लक्षण वाले और बिना लक्षण वाले मामलों के लिए था।

यह भी पढ़े | 'Raj Bhavan Gherao' Row: बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल कमलनाथ मिश्र से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ IPC की धारा 124 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की.

सरकार ने शुक्रवार को अदालत में दाखिल अपने जवाब में कहा, '' अगर उपरोक्त निर्देश दिए जाते हैं तो इसका सीधा फायदा आवेदक संघ के सदस्यों को होगा...संघ का इसमें सीधा निहित स्वार्थ है और इस बारे में मुख्य जनहित याचिका में विचार नहीं किया जा सकता है। प्रतिदिन परीक्षण 90,000 तक बढ़ने से एक ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां आवेदक संघ के सदस्य सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।''

सरकार ने कहा कि एएमए ने अन्य राज्यों के आंकड़ों की तुलना करने के अलावा इस अनुरोध की मांग से संबंधित किसी अन्य तर्क को प्रभावी तरीके से नहीं उठाया है।

राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह वर्तमान में प्रतिदिन 13,000 परीक्षण कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\