देश की खबरें | अमरिंदर का डीजीपी को छह साल की मासूम से बलात्कार, हत्या की उचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता को होशियारपुर जिले में छह साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले की उचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता को होशियारपुर जिले में छह साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले की उचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को अदालत के समक्ष मामले में चालान पेश करने के लिए भी कहा।

यह भी पढ़े | BJP leader Eknath Khadse Joins NCP: BJP को अलविदा कह एकनाथ खडसे ने शरद पवार की मौजूदगी में थामा NCP का दामन.

गौरतलब है कि लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और फिर उसे जला दिया गया। उसका आधा जला हुआ शव बुधवार को टांडा के एक गांव में एक घर में मिला।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, "होशियारपुर में छह साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या की बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है।"

यह भी पढ़े | Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के बारिश प्रभावित हिस्सों के लिए दस हजार करोड़ देगी सरकार.

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता आरोपी के ही गाँव में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "चूंकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मैंने उचित जांच सुनिश्चित करने और चालान (अदालत में) जल्दी पेश करने के लिए डीजीपी को निर्देश दिया है। अदालत से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील करता हूं।’’

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि गुरप्रीत लड़की को अपने घर ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत और सुरजीत ने उसे कथित तौर पर मार डाला और उसके शव को जला दिया। लड़की का आधा जला हुआ शव उनके घर से मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान