देश की खबरें | सीट बंटवारा समझौते पर गुप्त रूप से काम कर रहे अमरिंदर, बादल: चन्नी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के बीच गुप्त रूप से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

चंडीगढ़, छह दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के बीच गुप्त रूप से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

चन्नी ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी सिंह, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के बीच अंदरुनी गठजोड़ रहा था और कहा कि अब वे राज्य के हितों को गुप्त रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

हाल में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सिंह अकाली दल के साथ मिलकर ''दोस्ताना मैच'' खेल रहे थे।

एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और बादल ने अपने ''संकीर्ण निहित स्वार्थ'' के लिए एक-दूसरे की मदद की।

मुख्यमंत्री चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी सरकार के कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठे सपने दिखाकर पंजाब की जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास नहीं करें, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री जानते हैं कि वह कभी भी पंजाब में सत्ता में नहीं आ सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\