देश की खबरें | पूर्व छात्रों को अपने विश्वविद्यालय के कनिष्ठ छात्रों की मदद करनी चाहिए : खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि पूर्व छात्रों को अपने संस्थानों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ने में मदद के लिए ‘गुरु दक्षिणा’ के तौर पर अपना योगदान देना चाहिए।

चंडीगढ़, नौ अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि पूर्व छात्रों को अपने संस्थानों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ने में मदद के लिए ‘गुरु दक्षिणा’ के तौर पर अपना योगदान देना चाहिए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में पूर्व छात्रों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

खट्टर ने कहा कि उन्हें रोहतक में अपने कॉलेज पंडित नेकी राम शर्मा का एक-एक कोना आज भी याद है। उन्होंने कहा, ‘‘शैक्षणिक संस्थान हमारे घर की तरह ही होते हैं, हर छात्र परिवार के सदस्य की तरह इससे जुड़ा होता है।’’

‘एलुमनाई मीट’ की महत्ता बताते हुए खट्टर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम दुनिया के लगभग हर विश्वविद्यालय में होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे अपने छोटे भाइयों और बहनों की मदद करना आप सभी की जिम्मेदारी है, चाहे यह उनका मार्गदर्शन करके किया जाए या उनकी फीस भरकर या किसी अन्य तरीके से किया जाए।’’

‘गुरुकुल’ की प्राचीन परंपरा का जिक्र करते हुए खट्टर कहा कि मौजूदा दौर में दीक्षांत समारोह ‘दक्षिणा-दिवस’ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल शिक्षा क्षेत्र को 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं ताकि प्रत्येक 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज और प्रत्येक जिले में एक चिकित्सा कॉलेज का निर्माण करने का लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल चार नए चिकित्सा कॉलेज शुरू किए जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड