जरुरी जानकारी | ताजा सौदों से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल हाजिर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 255 रुपये प्रति किलो पहुंच गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम का भाव 1.50 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 255 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,725 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों के ताजा सौदों से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)