Anil Kumble On Foriegn League: अनिल कुंबले ने बताया कैसे टीम इंडिया विदेश में कर सकती है कमाल, खिलाड़ी भी होंगे मालामाल

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) युवा खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले 2024 टी20 विश्व कप से पहले अनुभव हासिल करने के लिए दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति दे.

Anil Kumble (PHOTO CREDIT:Twitter)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर : भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) युवा खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले 2024 टी20 विश्व कप से पहले अनुभव हासिल करने के लिए दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति दे. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 2008 में शुरुआत के बाद कई देशों ने अपनी घरेलू टी20 लीग शुरू की जिसमें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल), पाकिस्तान प्रीमियर लीग (पीएसएल), कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) जैसे टूर्नामेंट शामिल है.

आईपीएल में दुनिया भर के खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होती है लेकिन बीसीसीआई किसी भी सक्रिय भारतीय क्रिकेटर को इन विदेशी लीग में भाग लेने की मंजूरी नहीं देता है. कुंबले ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक्सपोजर (वहां के हालात में खेलने का अनुभव) निश्चित रूप से मदद करता है. हमने इसे भारतीय क्रिकेट के विकास में मदद करते हुए देखा है. आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के आने से भारतीय क्रिकेट को निश्चित रूप से मदद मिली है.’’ यह भी पढ़ें : T20 World Cup-2022: क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सेमीफाइनल में भारत की हार पर जताई निराशा

उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी युवा खिलाड़ी को विदेश भेजने से उसके खेल में सुधार होता है तो फिर हमें ऐसा करना चाहिये.’’

भारतीय टीम के इस पूर्व कोच ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि आपके पास वह सब कुछ होना चाहिए जो आपके लिये 2024 के विश्व कप में जरूरी होगा. आपको विश्व कप के लिए अच्छे से तैयार रहना होगा.’’ इस विश्व कप में भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिसे ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव नहीं था वही दूसरी तरफ इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बीबीएल में खेलने का अनुभव है. इसमें कप्तान जोस बटलर और सलामी बल्लेबाजी में उनके जोड़ीदार एलेक्स हेल्स भी शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\