Pakistan Zindabad' Controversy: पाकिस्तान के समर्थन में नारे का आरोप- CM सिद्धरमैया ने कहा, आरोप सच पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि यदि जांच में यह आरोप सही पाया गया कि विधान सौध के अंदर ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाए गए हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बेंगलुरु, 28 फरवरी : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि यदि जांच में यह आरोप सही पाया गया कि विधान सौध के अंदर ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाए गए हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरोप है कि मंगलवार की रात कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्यसभा चुनाव में सैयद नासिर हुसैन की जीत का जश्न मना रहे थे, तभी वहां कुछ लोगों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कांग्रेस सरकार की निंदा करते हुए बुधवार को बेलगावी, चित्रदुर्ग और मांड्या सहित राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया. इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि इस मामले में किसी को बख्शने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने इस आरोप का जिक्र करते हुए कहा, ''यह केवल भाजपा का आरोप नहीं है, यह मीडिया का भी आरोप है कि विधान सौध में हुसैन को विजेता घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. यह भी पढ़ें : Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस में नई याचिका दायर, हिंदू पक्ष ने व्यास जी तहखाने की छत पर नमाज रोकने की मांग की- VIDEO
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ''अगर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट साबित करती है कि पाकिस्तान के पक्ष में नारा लगाया गया तो इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वालों को बचाने का कोई सवाल ही नहीं है.'' सिद्धरमैया ने कहा, ''हमने आवाज की रिपोर्ट एफएसएल को भेज दी है. यदि रिपोर्ट में यह सच पाया गया कि किसी व्यक्ति ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं तो उसको सख्त सजा दी जाएगी.'' केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

