एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh Shocker: बरेली में विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप, आरोपी पति गिरफ़्तार

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Uttar Pradesh Shocker: बरेली में विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप, आरोपी पति गिरफ़्तार
Photo Credits: Twitter

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरेली के पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति अशोक विक्री कर विभाग में कार्यरत है. महिला के पिता दिनेश कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है अशोक और उसके परिजन दहेज को लेकर उनकी बेटी को परेशान करते थे और आए दिन उसे पीटा जाता था.

दिनेश का आरोप है कि उनकी बेटी की सास शांति, देवर प्रदीप, ननद गीता ने रविवार को गैस से जला दिया. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जब परिवार के लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पता लगा कि निजी अस्पताल में भर्ती कराकर ससुराल वाले फरार हो गए, सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया. दिनेश कुमार की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार दिनेश ने आरोप लगाया है कि अशोक का एक भाई लखनऊ में कांस्टेबल है. आरोप है कि उसी के दम पर अशोक उन लोगों को धमकाता था कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे. बारादरी थाना पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया है. भाटी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).