देश की खबरें | सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी सीयूजी मोबाइल फोन पास रखें, लोगों की समस्याएं सुनें : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला वाला मोबाइल फोन (सीयूजी नंबर) स्वयं अपने पास रखें और लोगों की समस्याएं सुनें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 20 नवंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला वाला मोबाइल फोन (सीयूजी नंबर) स्वयं अपने पास रखें और लोगों की समस्याएं सुनें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से आदेश के पालन की पुष्टि की जाएगी।

यह भी पढ़े | Maharashtra: दिल्ली और मुंबई के बीच ट्रेन और हवाई सेवा हो सकती है बंद, उद्धव सरकार ले सकती है बड़ा फैसला.

सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिया है कि सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता से मिलें और वे समय पर कार्यालय में उपस्थित हों तथा अपने अधीनस्थ जनपदीय एवं अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े | Gupkar Alliance: ‘गुपकार गठबंधन’ पर MP के CM शिवराज सिंह चौहान का हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर में फिर जहर घोलने की कोशिश.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं/शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी