नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तैयार है और जी-20 शिखर सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कैबिनेट मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आयोजन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा की गई तैयारियों का विवरण साझा किया।
आतिशी ने कहा, ‘‘यह बहुत गर्व की बात है कि हमारा देश जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। मैं प्रगति मैदान में एक भव्य सम्मेलन केंद्र बनाने के लिए केंद्र को बधाई देती हूं जहां जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दस सड़कों का कायाकल्प और व्यापक सौंदर्यीकरण किया गया है।’’
शिखर सम्मेलन के लिए किए गए नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों पर भारद्वाज ने भी आतिशी जैसे ही विचार व्यक्त किए।
हालांकि, मंगलवार को देखे गए यातायात जाम के बारे में पूछे जाने पर भारद्वाज ने कहा, ‘‘इस पर उपराज्यपाल द्वारा बेहतर योजना बनाई जानी चाहिए थी। काफिले का अभ्यास शनिवार और रविवार को किया जाना चाहिए था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY