IPL शुरू होने से पहले Yuzvendra Chahal ने कहा- मैं इतना ही कह सकता हूं कि पुराना युजी वापिस आ गया है
भारत की टी20 विश्व कप में जगह नहीं बना सके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरूवार को कहा कि इस साल आईपीएल के दूसरे चरण में वह पहले की तरह चतुर और विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास सत्र में चहल ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों का सामना भी किया.
दुबई, 16 सितंबर: भारत की टी20 विश्व कप में जगह नहीं बना सके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरूवार को कहा कि इस साल आईपीएल के दूसरे चरण में वह पहले की तरह चतुर और विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास सत्र में चहल ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों का सामना भी किया. टीम के साथ पहले अभ्यास सत्र के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छा लग रहा है. मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब आपको पता है कि अंकतालिका में आपकी स्थिति अच्छी है तो मनोबल बढा हुआ रहता है. लंबे समय बाद अच्छी गेंदबाजी करने से खुशी होती है. मैं इतना ही कह सकता हूं कि पुराना युजी लौट आया है.’’
कोरोना महामारी के कारण मई में बीच में रोका गया आईपीएल रविवार से यूएई में फिर शुरू होगा. चहल उन खिलाड़ियों में से होंगे जो भारतीय टीम में जगह वापिस पाने की कोशिश करेंगे. भारत में आईपीएल के पहले सत्र में वह नाकाम रहे थे और सात मैचों में चार विकेट लिये थे.
यह भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के दूसरे चरण में ये गेंदबाज मचा सकते है सबसे ज्यादा कोहराम, यहां देखें पूरी लिस्ट
मुख्य कोच माइक हेसन ने सत्र की रणनीति के बारे में कहा ,‘‘ अभ्यास की बात करें तो सभी को अपनी भूमिका पता है. हमने बैठकों में इस पर बात की है इसलिये नेट पर सभी को पता है किससे क्या उम्मीद है.’’ आरसीबी फिलहाल सात में से पांच मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

