देश की खबरें | राजस्थान के सभी जिले कोविड-19 की चपेट में, छह और संक्रमितों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सभी 33 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 131 नये मामले सामने आए हैं।
जयपुर, 28 मई राजस्थान के सभी 33 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। राज्य में इस घातक वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 131 नये मामले सामने आए हैं।
राज्य के दो जिले गंगानगर व बूंदी अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त थे। लेकिन बुधवार को बूंदी में और उससे पहले गंगानगर में भी संक्रमित रोगी मिले। बूंदी में इस समय एक व गंगानगर जिले में पांच संक्रमित हैं।
यह भी पढ़े | Telangana Lockdown Eased: दक्षिण के राज्य तेलंगाना में खुलेगी सभी दुकान, मॉल रहेंगे बंद.
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जिन छह लोगों की मौत हुई उनमें अजमेर, बांसवाड़ा, दौसा, करौली व नागौर में एक एक संक्रमित की मौत हुई है। अन्य राज्य के एक रोगी की भी मौत यहां हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 179 हो गई है।
जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 84 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.
वहीं राज्य में संक्रमण के 131 नये मामले बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए। इनमें झालावाड़ में 69, पाली में 13, भरतपुर में 12, कोटा में आठ, झुंझुनू व जयपुर में सात-सात, नागौर व चुरू में पांच-पांच तथा अजमेर में एक नया मामला शामिल है। राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 7,947 हो चुकी है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।
कोविड-19 के कारण राज्य में लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

