देश की खबरें | आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाना और सोनी राजदान के पिता नरेंद्रनाथ राजदान का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

मुंबई, एक जून अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाना और सोनी राजदान के पिता नरेंद्रनाथ राजदान का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता के निधन की खबर साझा की।

अभिनेत्री सोनी राजदान ने उन्हें “एक शौकीन गोल्फर, संगीत प्रेमी और हमारे जीवन का प्रकाश” कहते हुए लिखा कि उनका परिवार भाग्यशाली है कि उनके जैसे दलायु और सब को प्यार करने वाले इंसान का आशीर्वाद मिला।

पेशे से वास्तुकार रहे नरेंद्रनाथ राजदान का 95वें जन्मदिन से 15 दिन पहले निधन हो गया।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाना के जन्मदिन के जश्न वाला पुराना वीडियो साझा किया।

आलिया ने लिखा, “93 तक गोल्फ खेला। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। अपनी परनातिन के साथ खेला।क्रिकेट से प्यार किया। स्केचिंग से प्यार किया। परिवार और अंतिम पल तक उन्होंने अपने जीवन को प्यार किया।”

उन्होंने लिखा, “मेरा दिल दुखी है लेकिन खुश भी है, क्योंकि मेरे नानाजी ने हमें ढेरों खुशियां दीं और इसके लिए हम धन्य और उनके आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने हमें पाला है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\