देश की खबरें | अल्फिया पठान ने मोंटेनीग्रो मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अल्फिया पठान (प्लस 81 किलो) ने मोंटेनीग्रो में चल रे 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलवाया जबकि पांच अन्य मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए ।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अल्फिया पठान (प्लस 81 किलो) ने मोंटेनीग्रो में चल रे 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलवाया जबकि पांच अन्य मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए ।

बेबीरोजीसना चानू (51 किलो), विंका (60 किलो), अरूंधति (69 किलो) और सनामाचा चानू (75 किलो) ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

एशियाई जूनियर चैम्पियन 2019 अल्फिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोलदोवा की डारिया कोजोरेव को 5 . 0 से हराया ।

वहीं 51 किलो फ्लायवेट में भारत की बेबीरोजीसना ने बंटे हुए फैसले के आधार पर उजबेकिस्तान की फिरोजा काजाकोवा को 3 . 2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई । रोहतक की विंका ने फिनलैंड की सुवी तुजुला को हराया । अब उसका सामना मोलदोवा की क्रिस्टियन काइपेर से होगा ।

अरूंधति ने अपना मुकाबला 5 . 0 से जीता । वहीं सनामाचा चानू ने उजबेकिस्तान की सोखिबा रूजमेतोवा को 5 . 0 से हराया । अब वह फाइनल में हमवतन राज साहिबा से खेलेगी ।

भारत ने 75 किलोवर्ग में दो मुक्केबाज उतारे हैं और फाइनल में दोनों का सामना होगा ।

अन्य मुकाबलों में नेहा को 54 किलोवर्ग में सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की क्लाउडी तोतोवा ने 5 . 0 से हराया ।

पुरूष वर्ग में आकाश गोरखा 60 किलो और अंकित नरवाल 64 किलो वर्ग में 3 . 2 के समान अंतर से हार गए ।

भारतीय दल ने अब तक 12 पदक तय कर लिये हैं जिनमें पांच महिलायें स्वर्ण पदक जीतने की दहलीज पर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी