एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | फेडरर के आठ विंबलडन खिताब की बराबरी के लिए जोकोविच के सामने अलकराज की चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.   रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच ने सात बार विंबलडन पुरुष एकल का खिताब जीता है। रिकॉर्ड फेडरर के नाम है जो आठ बार इसके चैम्पियन बने हैं।

खेल की खबरें | फेडरर के आठ विंबलडन खिताब की बराबरी के लिए जोकोविच के सामने अलकराज की चुनौती

  रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच ने सात बार विंबलडन पुरुष एकल का खिताब जीता है। रिकॉर्ड फेडरर के नाम है जो आठ बार इसके चैम्पियन बने हैं।

इस मैच में अनुभव और युवा जोश का मुकाबला देखने को मिलेगा। जोकोविच 36 साल के है जबकि अलकराज 20 बरस के है। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में 1974 यह बाद यह उम्र का सबसे बड़ा फासला होगा। जोकोविच अगर चैम्पियन बनते हैं तो वह ओपन युग में विंबलडन का पुरुष एकल मुकाबला जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। वह लगातार पांचवीं बार इस खिताब को जीतना चाहेंगे।

मुकाबले से पहले जोकोविच ने स्पेन के युवा खिलाड़ी अलकराज की तुलना खुद से करते हुए तारीफ की।

जोकोविच ने कहा, ‘‘ वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के खिलाफ किसी भी सतह पर चुनौतियों के अनुकूल ढालने में अविश्वसनीय रूप से सफल रहा है। इस खेल में यह मेरा मजबूत पक्ष रहा है। मैंने अपने पूरे करियर में इसे  अपनी सबसे बड़ी ताकत के रूप में महसूस किया। वह (अलकराज) अपने करियर की शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’’

अलकराज से जब जोकोविच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी कोई कमजोरी नहीं है। वह इस खेल की पूर्णता के करीब है। वह कमाल के खिलाड़ी हैं और मैच में कोई गलती नहीं करते हैं। वह शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं।’’

  अलकराज रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि जोकोविच दूसरे स्थान पर हैं। जोकोविच हालांकि सबसे ज्यादा समय तक शीर्ष रैंकिंग पर रहे हैं। सेमीफाइनल में अलकराज ने तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव की चुनौती को आसानी से 6-3 6-3 6-3 ध्वस्त कर दिया था।   जोकोविच को हालांकि आठवीं वरीयता प्राप्त यानिक सिनर को 6-3 6-4 7-6 से पटखनी देने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी।

मेदवेदेव ने भी अलकराज को बिग थ्री (फेडरर, जोकोविच और राफेल नडाल) की तरह का खिलाड़ी करार दिया।

मेदवेदेव ने कहा, ‘‘ वह उनकी (बिग थ्री) तरह का ही है।’’

अलकराज पुरुष एकल के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने 20 साल की कम उम्र में कैलेंडर वर्ष का समापन एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए किया ।

वह पिछले साल अमेरिकी ओपन के विजेता बने लेकिन पिछले महीने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच से हार गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).