देश की खबरें | अक्षय कुमार ने ‘फौ:जी’ नाम का मोबाइल एक्शन गेम शुरु किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी लद्दाख को लेकर भारत-चीन तनावों के बीच भारत सरकार द्वारा पबजी सहित 118 एप्लिकेशन प्रतिबंधित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को अपना मोबाइल स्मार्टफोनगेम ‘फौ:जी’ लेकर आए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार सितंबर पूर्वी लद्दाख को लेकर भारत-चीन तनावों के बीच भारत सरकार द्वारा पबजी सहित 118 एप्लिकेशन प्रतिबंधित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को अपना मोबाइल स्मार्टफोनगेम ‘फौ:जी’ लेकर आए हैं।

अक्षय ने कहा कि उन्होंने “फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स” नाम का यह गेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम के समर्थन में शुरु किया है।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh to Meet Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow Tonight: राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री आज कर सकते हैं मुलाकात.

अभिनेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करते हुए मैं आपके सामने ऐक्शन गेम फीयरलेस एंड युनाईटेड:गार्ड्स फौ:जी प्रस्तुत कर रहा हूं। अब यह गेम खेलने वालों को मनोरंजन के साथ-साथ हमारे सैनिकों की शहादत के बारे में भी जानकारी देगा ।”

उन्होंने लिखा कि इस गेम से होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत ‘भारत के वीर ट्रस्ट’ को दिया जाएगा, जो भारतीय सेना से जुड़े लोगों के लिए काम करता है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता Gourav Vallabh ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- RRB-NTPC व Group D की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व होगी?.

एनकोर गेम्स द्वारा बनाया गया यह गेम अक्टूबर अंत तक लांच होने की उम्मीद है।

यह गेम भारतीय सेना से जुड़ी असल घटनाओं पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)