Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर मामले में आरोपों से घिरे गृह राज्यमंत्री की अमित शाह के साथ मौजूदगी पर अखिलेश का तंज
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री एवं लखीमपुर खीरी कांड को लेकर गंभीर आरोपों से घिरे अजय मिश्रा की मंच पर मौजूदगी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश की.
लखनऊ, 30 अक्टूबर : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री एवं लखीमपुर खीरी कांड को लेकर गंभीर आरोपों से घिरे अजय मिश्रा की मंच पर मौजूदगी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश की.
अखिलेश ने शनिवार को ट्वीट कर अजय मिश्रा की शाह के साथ एक तस्वीर टैग करते हुए कहा, ‘‘झूठी दूरबीन लेकर ढूंढने का ढोंग पूरा था जबकि ‘बगल में छोरा जगत ढिंढोरा’ था.’’ यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली ‘लूट’ खत्म करेंगे: प्रियंका गांधी वाड्रा
अखिलेश का यह तंज शाह द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उंगलियों से दूरबीन की आकृति बनाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए उनके इस बयान पर था कि आज प्रदेश में दूरबीन लेकर ढूंढने पर भी कोई बाहुबली नहीं दिखाई देता.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

