देश की खबरें | अजित पवार ने कोरोना वायरस संक्रमण का टीका शीघ्र आने की ईश्वर से की प्रार्थना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने ‘‘कार्तिकी एकादशी’’ के पर्व पर यहां भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा अर्चना की और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका शीघ्र आने और दुनिया से इस महामारी को मिटाने की ईश्वर से प्रार्थना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पंढरपुर (महाराष्ट्र),26 नवंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने ‘‘कार्तिकी एकादशी’’ के पर्व पर यहां भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा अर्चना की और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका शीघ्र आने और दुनिया से इस महामारी को मिटाने की ईश्वर से प्रार्थना की।

पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा ने सोलापुर जिले के पंढरपुर में स्थित भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी के मंदिर में तड़के पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.

पवार के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार जिले के संरक्षण मंत्री दत्तात्रेय भराने भी इस अवसर पर मौजूद थे।

पवार ने बयान में कहा, ‘‘पूरी दुनिया कोविड-19 की चुनौती का सामना कर रही है। हम कुशलता के साथ चुनौती का सामना कर रहे हैं ... जल्द ही कोविड-19 का टीका उप्लब्ध हो और दुनिया इस बीमारी से मुक्त हो।’’

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: तमिलनाडु में तूफान ‘निवार’ से 5 लोगों की मौत, पेड़ और बिजली के खंभे हुए धराशायी.

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में ऐसा लग रहा था कि राज्य में कोविड -19 के हालात नियंत्रण में है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर कोविड-19 संकट दूर करेंगे लेकिन लोगों को भी मास्क लगाने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से दूर रहने जैसे एहतियाती कदमों का पालन करते रहना जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now