एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में दो दिन तक 'खराब' श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता, एक्यूआई 234 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्लीवासियों को लगातार दो दिन तक खराब वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा तथा सोमवार को प्रदूषण का स्तर 234 तक पहुंच गया। यह जानकारी प्रदूषण विभाग के आंकड़ों से मिली।

देश की खबरें | दिल्ली में दो दिन तक 'खराब' श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता, एक्यूआई 234 पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्लीवासियों को लगातार दो दिन तक खराब वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा तथा सोमवार को प्रदूषण का स्तर 234 तक पहुंच गया। यह जानकारी प्रदूषण विभाग के आंकड़ों से मिली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दशहरा के बाद रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 224 पर पहुंच गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

विभाग ने बताया कि इससे पहले आखिरी बार 19 दिन पहले (25 सितंबर को) वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी थी।

इस बीच शहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत से 39 प्रतिशत के बीच रहा तथा न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

शून्य से 50 तक के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).