देश की खबरें | दिल्ली में नए साल के पहले दिन वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब होकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब होकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मोबाइल एप्लीकेशन समीर के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 446 दर्ज किया गया। राजधानी के 38 में से 29 निगरानी स्टेशनों ने एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के अनुसार, "हवा की गुणवत्ता और खराब हुई है और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। हवाएं शांत हो गईं और हवा की गति कम होने के कारण हवा में प्रदूषक तत्वों का जमाव हो गया है।"

उल्लेखनीय है कि 201 और 300 के बीच एक्यूआई को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है, जबकि 500 ​​से ऊपर का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।

सफर के अनुसार, "हवा में ‘पीएम’ के उच्च स्तर के साथ प्रदूषित कोहरा से ‘स्मॉग’ बन रहा है और दृश्यता भी कम हो रही है।"

उसने कहा कि यह स्थिति अल्पकालिक है और शनिवार तक हालत में कुछ सुधार होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज