एयर इंडिया 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी
विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी.
नयी दिल्ली, 11 अगस्त : विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी.
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘अतिरिक्त 24 उड़ानों में से दो दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद तथा मुंबई से चेन्नई और हैदराबाद के लिये होंगी. इसके अलावा मुंबई-बेंगलुरु तथा अहमदाबाद-पुणे मार्ग पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी.’’ यह भी पढ़ें : नौ सेवानिवृत्त, दो सेवारत डीडीए अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा, ‘‘हम विमानों को सेवा में वापस लाने के लिये पिछले छह महीनों से अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमें खुशी है कि इस प्रयास के सार्थक परिणाम दिख रहे हैं.’’
संबंधित खबरें
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट संकट के बीच उड़ानें रद्द होने पर एयरलाइंस दे रही हैं रिफंड और रीबुकिंग की सुविधा; जानें अपने अधिकार
Alaska Airlines Fire Incident: हवा में पावर बैंक फटने से अलास्का एयरलाइंस के विमान में लगी आग, यात्री के घायल पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी
Gurugram Shocker: गुरुग्राम में एयरलाइन कर्मचारी की शर्मनाक करतूत, महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास; पुलिस ने दर्ज की FIR
\