देश की खबरें | एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान हवाईपट्टी से फिसलकर घाटी में गिरा, 16 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यहां कोझीकोड हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर फिसलकर करीब 50 फीट गहरी घाटी में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया जिससे उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विमान में 191 लोग सवार थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझीकोड, सात अगस्त एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यहां कोझीकोड हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर फिसलकर करीब 50 फीट गहरी घाटी में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया जिससे उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विमान में 191 लोग सवार थे।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शाम सात बजकर 41 मिनट पर हुई और लैंडिंग के समय आग लगने की कोई सूचना नहीं थी।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझिकोड विमान हादसे पर जताया खेद, कहा- लेकिन नहीं रुकेगा वंदे भारत मिशन.

पुलिस ने कहा कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि बी737 द्वारा दुबई से संचालित उड़ान संख्या आईएक्स1344 शुक्रवार को कोझीकोड में शाम सात बजकर 41 मिनट पर रनवे पर फिसल गई। “लैंडिंग के समय आग लगने की कोई खबर नहीं है।”

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: केरल में विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा, अब तक 15 लोगों की मौत, 123 लोग घायल.

मंत्रालय ने कहा, विमान में 174 यात्री, 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के पांच सदस्य थे।

मंत्रालय ने कहा, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक बचाव अभियान जारी है और यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। इस संबंध में हम जल्द ही और जानकारी साझा करेंगे।”

बयान में कहा गया, “दुबई और शारजाह में सहायता केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं।”

डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्होंने केंद्र की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

सूत्रों ने कहा कि विजयन ने उन्हें बताया कि राहत अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राहत अभियान में मदद के लिये एनडीआरआफ के दल को निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री विजयन ने राहत अभियान में समन्वय के लिये राज्य के मंत्री एसी मोईदीन को तैनात किया है।

राहत कार्य पर नजर रखने के लिये आईजी स्तर के एक अधिकारी को तैनात किया गया है।

कोझीकोड और मल्लाप्पुरम जिलों के अग्निशमन व बचाव कर्मी राहत अभियान में लगे हैं।

कोझीकोड मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक वहां गंभीर रूप से घायल मरीजों को भर्ती किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि हादसे में घायल एक मां और बच्चे की स्थिति बेहद गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\