देश की खबरें | एअर इंडिया ने वेतन चरणबद्ध तरीके से महामारी से पूर्व के स्तर पर बहाल करना शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ विमानन क्षेत्र उबरने लगा है और एअर इंडिया अपने कर्मचारियों का वेतन चरणबद्ध तरीके से महामारी से पूर्व के स्तर पर बहाल कर रही है। मंगलवार को एयरलाइन के एक दस्तावेज से यह जानकारी सामने आई।
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल देश में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ विमानन क्षेत्र उबरने लगा है और एअर इंडिया अपने कर्मचारियों का वेतन चरणबद्ध तरीके से महामारी से पूर्व के स्तर पर बहाल कर रही है। मंगलवार को एयरलाइन के एक दस्तावेज से यह जानकारी सामने आई।
पिछले दो साल में महामारी के कारण लागू पाबंदियों के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और देश में सभी विमानन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की।
एअर इंडिया के मंगलवार को जारी दस्तावेज के अनुसार महामारी शुरू होने के बाद पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन और वाइड बॉडी भत्ते में क्रमश: 35 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की कटौती की गयी।
प्रपत्र के मुताबिक इस साल एक अप्रैल से इन तीनों भत्तों को 20 प्रतिशत, 25 प्रतिशत और 25 प्रतिशत बहाल किया जा रहा है।
दस्तावेज के अनुसार केबिन क्रू सदस्यों के उड़ान भत्ते और वाइड बॉडी भत्ते में महामारी के दौरान क्रमश: 15 और 20 प्रतिशत की कटौती की गयी थी।
प्रपत्र के मुताबिक इन दोनों भत्तों को एक अप्रैल से क्रमश: 10 प्रतिशत और पांच प्रतिशत बहाल किया जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि अधिकारियों और अन्य स्टाफ सदस्यों को दिये गये भत्तों में महामारी के दौरान क्रमश: 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की कटौती की गयी। अब अधिकारियों के भत्तों को एक अप्रैल से 25 प्रतिशत बहाल किया जा रहा है, वहीं अन्य स्टाफ सदस्यों के भत्तों को महामारी से पूर्व के स्तर पर लाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)