देश की खबरें | सिक्किम के दो गांवों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने आवश्यक वस्तुएं पहुंचायीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक हेलीकॉप्टर ने शनिवार को उत्तरी सिक्किम के दूरदराज के दो गांव के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुएं पहुंचाईं । भूस्खलन के कारण इन गांवों का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गंगटोक, 25 जुलाई भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक हेलीकॉप्टर ने शनिवार को उत्तरी सिक्किम के दूरदराज के दो गांव के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुएं पहुंचाईं । भूस्खलन के कारण इन गांवों का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 2803 नए मामले पाए गए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हजार के पार: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के मुताबिक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने तीन उड़ाने भरी और जरूरी सामान एवं दवाएं गांव में गिराईं।

एक बयान में कहा गया कि उत्तरी सिक्किम के साक्योंग और पेंटोंग गांव के लोगों के लिए 100 बोरे चावल, 550 लीटर खाद्य तेल, डेढ़ क्विंटल नमक, मोमबत्ती और माचिक के 100 पैकेट के साथ ही दवाएं और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति की गई।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत में एक दिन में कोविड-19 की रिकॉर्ड 4.2 लाख जांच, मृत्यु दर में भारी गिरावट के साथ 2.35% दर्ज की गई.

बयान के अनुसार, पेंटोंग हवाईपट्टी विमान उतारने योग्य नहीं होने के चलते हेलीकॉप्टर को एक विद्यालय परिसर में राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खेप गिरानी पड़ी।

कोलकाता के रक्षा जन संपर्क अधिकारी ने कहा कि सिक्किम सरकार के अनुरोध पर भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने मनगन से साक्योंग तक साढ़े पांच टन आवश्यक सामग्री पहुंचाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\