जरुरी जानकारी | एआईपीईएफ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिजली (संशोधन) विधेयक में जल्दबाजी नहीं करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली क्षेत्र में कार्यरत इंजीनियरियों के संगठन एआईपीईएफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जल्दबाजी नहीं करने का आग्रह करते हुये इसे लेकर संबधित पक्षों द्वारा जतायी गयी आपत्तियों पर विचार करने का अनुरोध किया है।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर बिजली क्षेत्र में कार्यरत इंजीनियरियों के संगठन एआईपीईएफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जल्दबाजी नहीं करने का आग्रह करते हुये इसे लेकर संबधित पक्षों द्वारा जतायी गयी आपत्तियों पर विचार करने का अनुरोध किया है।

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने विधेयक को विचार के लिये प्रवर समिति के पास भेजने की मांग की है।

यह भी पढ़े | Earn Money by Keeping Gold in Bank: घर में रखे सोने से ऐसे करें कमाई, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से मिलेगा फायदा.

संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘एआईपीईएफ ने प्रधानमंत्री से सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करने और बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 को पारित कराने को लेकर जल्दबाजी नहीं करने का आग्रह किया है।’’

बयान के अनुसार एआईपीईएफ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार को 11 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य पक्षों के सुझावों के बाद अब संशोधित मसौदे को जारी करना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि इसमें सुझावों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | How to Change Mobile Number in Aadhar Card: आधार कार्ड में ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर, यहां समझें स्टेप टू स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस.

संगठन का कहना है कि वे संशोधित विधेयक के मसौदे का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इसमें सहयोगपूर्ण संघवाद के सिद्धांतों का उल्लंघन होने का खतरा है।

एआईपीईएफ ने कहा कि प्रस्तावित संशोधित विधेयक से केंद्र की शक्तियां बढ़ेंगी जबकि यह राज्यों के हितों को नुकसान पहुंचाएगा।

उसने कहा कि राज्यों को आशंका है कि यह उसके मुफ्त बिजली कार्यक्रमों को प्रभावित करेगा और किसानों तथा समाज के गरीब तबकों के हितों के खिलाफ काम करेगा।

संगठन ने कहा, ‘‘यहां तक कि निजी और सरकारी क्षेत्र के विशेषज्ञों का भी मानना है कि सीधे किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी का अंतरण व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो सकता क्योंकि राज्यों द्वारा समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं हो सकेगा।’’

एआईपीईएफ ने कहा कि सरकार को मसौदा संशोधन विधेयक को लेकर सावधानीपूर्वक काम करना चाहिए। अगर यह पारित होता है, बिजली क्षेत्र सरकार के नियंत्रण से निजी क्षेत्र के हाथों में चला जाएगा।

संगठन ने कहा कि सरकार का निजीकरण को लेकर विचार सहयोगपूर्ण संघवाद के खिलाफ है। सरकार टैरिफ पॉलिसी की आड़ में जो काम कर रही, वह काफी आपत्तिजनक है।

उसने कहा कि संशोधन विधेयक के मसौदे पर गहराई से और खुले मन से विचार की जरूरत है। केंद्र्र को विधेयक को पारित कराने को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और जो अंतर है, उसे पूरा करने के लिये संरचनात्मक रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।

संगठन ने मांग की कि अगर विधेयक को संसद में पेश किया जाता है तो विधेयक को स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\