देश की खबरें | एम्स ने दो हफ्तों के लिए ओपीडी में मरीजों की नियमित भर्ती पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में गैर-कोविड मरीजों के भर्ती होने की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर अस्पताल के अधिकारियों ने दो हफ्ते के लिए जनरल और प्राइवेट वार्ड में ओपीडी के मरीजों की नियमित भर्ती पर रोक लगा दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में गैर-कोविड मरीजों के भर्ती होने की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर अस्पताल के अधिकारियों ने दो हफ्ते के लिए जनरल और प्राइवेट वार्ड में ओपीडी के मरीजों की नियमित भर्ती पर रोक लगा दी है।

हालांकि, एम्स के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ डी के शर्मा ने कहा कि चिकित्सीय सलाह और परामर्श चाहने वाले मरीजों के लिए नियमित ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी। ये सेवाएं हाल में ही शुरू की गईं थी।

यह भी पढ़े | Cabinet approves Jammu-Kashmir Official Languages Bill 2020: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जम्मू- कश्मीर का राज बिल पास.

शर्मा की ओर से मंगलवार को जारी एक परिपत्र में कहा गया है, “गंभीर रूप से बीमार आपातकालीन या अर्ध-आपातकालीन मरीजों को भर्ती करने के लिए उपलब्ध बिस्तरों के उपयोग को अनुकूल विधि से काम में लाने की जरूरत के मद्देनजर, यह तय किया गया है कि एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में तत्काल प्रभाव से दो हफ्तों के लिए जनरल वार्ड के साथ ही निजी वार्ड में नियमित ओपीडी भर्तियों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाए और बाद में इस अवधि की समीक्षा की जाएगी।”

जिन इमरजेंसी मरीजों को जनरल वार्ड में या ऐसे मरीज जिन्हें आपातकालीन या अर्ध आपातकालीन स्थितियों की वजह से निजी वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी गई हो, उनको भर्ती किया जाना जारी रहेगा।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee writes to PM Modi: ममता बनर्जी ने राज्यों के बकाया जीएसटी भुगतान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, की ये मांग.

परिपत्र में कहा गया है, “ इसके बावजूद, ईएचएस (कर्मचारी स्वास्थ्य योजना) मरीजों को जरूरत के मुताबिक भर्ती करना जारी रहेगा।”

शर्मा ने बताया, “यह फैसला इमरजेंसी, खासकर ट्रॉमा इमरजेंसी के जरिए गैर-कोविड गंभीर मरीजों के अधिक संख्या में भर्ती होने की वजह से लिया गया है क्योंकि ट्रॉमा सेंटर को निर्धारित कोविड-19 केंद्र में बदल दिया गया है। आपात स्थिति में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या करीब दोगुनी बढ़ी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट