देश की खबरें | एम्स ने ओपीडी के पंजीकरण काउंटर पर कर्मचारियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के पंजीकरण काउंटर पर 16 अक्टूबर से ड्यूटी के दौरान ‘आउटसोर्स’ (अनुबंध पर रखे गए कर्मियों) कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के पंजीकरण काउंटर पर 16 अक्टूबर से ड्यूटी के दौरान ‘आउटसोर्स’ (अनुबंध पर रखे गए कर्मियों) कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया कि कर्मचारियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल से सेवाओं में विलंब होता है और मरीजों को परेशानी होती है।

एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास की ओर से सोमवार को जारी किए गए कई आदेशों के अनुसार, प्रशासन ने संस्थान के भीतर मरीजों व तीमारदारों और अन्य सहायक कर्मचारियों के लिए ‘सीएसआर’ की मदद के जरिए 50 और बैटरी से चलने वाली बसें तैनात करने का फैसला भी किया है।

एक आदेशानुसार, 10 अक्टूबर से ‘सर्जिकल ब्लॉक’ की ओपीडी में आने वाले मरीज अब ‘सर्जिकल ब्लॉक’ में ही पंजीकरण करवा पाएंगे। अभी उनका पंजीकरण ‘न्यू आरएके ओपीडी’ में होता था, जिससे मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी होती थी।

एम्स ने बिना किसी पूर्व ‘अप्वाइंटमेंट’ के मरीजों को ‘स्लॉट’ (अलग-अलग समय) के आधार पर टोकन नंबर देने की प्रणाली शुरू करते हुए पहले ही नए ‘ओपीडी कार्ड’ के लिए 10 रुपये की शुल्क राशि लेना बंद कर दिया था। इस संबंध में 30 सितंबर को एक आदेश जारी किया गया था।

एम्स के निदेशक की ओर से सोमवार को जारी एक आदेशानुसार ओपीडी के पंजीकरण काउंटर के कर्मचारियों को ड्यूटी शुरू होने से पहले प्रभारी द्वारा मुहैया कराए गए ‘सेफ बॉक्स’ में अपने मोबाइल रखने होंगे।

आदेश में कहा गया कि ऐसा कई बार पाया गया कि ओपीडी के पंजीकरण काउंटर के कर्मचारी मरीजों के कतारों में खड़े होने के बावजूद ड्यूटी पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। इससे सेवाओं में विलंब होता है और मरीजों को परेशानी होती है।

आदेश में कहा गया, ‘‘ इसलिए फैसला किया गया है कि ओपीडी के पंजीकरण काउंटर पर 16 अक्टूबर से ड्यूटी के दौरान ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को अपने मोबाइल जमा कराने होंगे। इसके लिए प्रभारी उन्हें ‘सेफ बॉक्स’ देंगे, जिसमें कर्मचारी ड्यूटी शुरू होने से पहले अपने-अपने मोबाइल फोन रखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\