देश की खबरें | गुरप्रीत और संजू को एआईएफएफ का ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और महिला टीम की मिडफील्डर संजू को शुक्रवार को 2019-20 सत्र के लिये अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारतीय पुरूष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और महिला टीम की मिडफील्डर संजू को शुक्रवार को 2019-20 सत्र के लिये अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।

गुरप्रीत का यह पहला पुरस्कार है इस तरह वह एआईएफएफ के ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ बनने वाले दूसरे गोलकीपर हैं, उनसे पहले सुब्रत पॉल ने 2009 में यह पुरस्कार जीता था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, एक क्लिक में जाने सूबे के सभी सियासी समीकरण, कौन है किसका साथी और किससे है टशन.

गुरप्रीत को इंडियन सुपर लीग और आई लीग क्लब कोचों के मतों के आधार पर विजेता चुना गया।

गुरप्रीत ने कहा, ‘‘हमेशा यहां तक पहुंचने की इच्छा थी और मैं हमेशा इस पुरस्कार को हासिल करना चाहता था। छेत्री भाई (सुनील छेत्री) ने इतनी बार इसे जीता है और मैं हमेशा सोचता था कि मैं इसे जीतने के काबिल कब बन सकता हूं। ’’

यह भी पढ़े | MP Bypolls 2020 Date: आज नहीं हुआ मध्य प्रदेश उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 29 सितंबर को होगी घोषणा.

अठाईस साल के गुरप्रीत को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

वहीं राष्ट्रीय महिला टीम की मिडफील्डर संजू को शानदार सत्र के बाद विजेता चुना गया।

रतनबाला देवी को 2019-20 ‘एमर्जिंग वुमैन्स फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिये चुना गया। दोनों ही विजेताओं का चयन मुख्य कोच मेमॉल रॉकी ने एआईएफएफ तकनीकी निदेशक इसाक दोरू से सलाह मश्विरे के बाद किया गया।

संजू ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिये बड़ी उपलब्धि है। यह पुरस्कार उस कड़ी मेहनत का नतीजा है जो हम पिछले कुछ वर्षों से कर रहे हैं। ’’

मिडफील्डर अनिरूद्ध थापा को पुरूषों का ‘एमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिये चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\