Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, पिस्तौल और तीन कारतूस समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, लोन ने खुलासा किया कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और सोपोर के सक्रिय आतंकवादी आदिल दांतू और पाकिस्तान के आतंकवादी उस्मान भाई के संपर्क में था.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में करीरी इलाके के नौपोरा जागीर गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नौपोरा जागीर निवासी मोहम्मद सिद्दीक लोन के रूप में हुई है. BREAKING: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सड़क हादसे में मौत, कई दिन से था अंडरग्राउंड
उन्होंने कहा कि उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, पिस्तौल और तीन कारतूस समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, लोन ने खुलासा किया कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और सोपोर के सक्रिय आतंकवादी आदिल दांतू और पाकिस्तान के आतंकवादी उस्मान भाई के संपर्क में था. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

