देश की खबरें | अहमदाबाद सरकारी अस्पताल ने विवादित 75 वेंटिलेटरों को किया उन्नत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबद के सरकारी अस्पताल ने बुधवार को कहा कि उसने 75 ‘धमन-1’ वेंटिलेटर को उन्नत किया है, जिनमें से 15 का इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए किया जा रहा है।
अहमदाबाद, 27 मई अहमदाबद के सरकारी अस्पताल ने बुधवार को कहा कि उसने 75 ‘धमन-1’ वेंटिलेटर को उन्नत किया है, जिनमें से 15 का इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए किया जा रहा है।
उसे गुजरात सरकार से मिले इन वेंटिलेटर को लेकर हाल ही में काफी विवाद भी हुआ था।
कांग्रेस ने इन वेंटिलेटर की क्षमताओं पर सवाल उठाए थे, जिसके कुछ दिन बाद यह घोषणा की गई है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एम. एम. प्रभाकर ने कहा कि सरकारी अस्पताल को ऐसे 100 वेंटिलेटर मिले थे, जिनमें से 75 को नए उपकरणों और प्रणालियों के साथ उन्नत किया गया है।
यह भी पढ़े | Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के 'जंगल में भीषण आग की फर्जी खबर फैलाने में विदेशी शामिल'.
उन्होंने कहा, ‘‘100 ‘धमन-1’ वेंटिलेटर में से 75 को उन्नत किया गया है। इनमें से 15 का इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के लिए किया जा रहा है।’’
अभी करीब 800 कोविड-19 मरीजों का यहां इलाज जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

