गुजरात: अहमदाबाद की इमारत में लगी आग, घबराकर चौथी मंजिल से कूदा व्यक्ति, हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद में आश्रम रोड पर स्थित एक वाणिज्यिक परिसर में शुक्रवार की दोपहर को आग लग गई और उस इमारत की चौथी मंजिल से 38 वर्षीय एक व्यक्ति घबरा कर नीचे कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई।

आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में आश्रम रोड पर स्थित एक वाणिज्यिक परिसर में शुक्रवार की दोपहर को आग लग गई और उस इमारत की चौथी मंजिल से 38 वर्षीय एक व्यक्ति घबरा कर नीचे कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से धारावी में आज किसी मरीज की मौत नहीं- बीएमसी: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जब साकार-7 इमारत के भूतल पर आग लगी तब 30 व्यक्तियों को बचाया जाना था. उन्होंने कहा कि घना धुंआ होने के बावजूद बहुत से लोग इमारत से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे.

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- साइक्लोन अम्फान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है.

अधिकारी ने कहा, “घटना स्थल पर अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले एक व्यक्ति घबराहट में चौथी मंजिल से कूद गया और उसे सिर में चोट आई. उक्त व्यक्ति को एलजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. व्यक्ति की पहचान जयदीप सिंह चावड़ा के रूप में की गई है.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड