एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे कृषि रसायन उद्योग: गौड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को कृषि रसायन उद्योग से कहा कि वे नये उत्पादों के विकास पर और कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं, जिनका लाभ नहीं उठाया गया है।

जरुरी जानकारी | कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे कृषि रसायन उद्योग: गौड़ा

नयी दिल्ली, एक दिसंबर रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को कृषि रसायन उद्योग से कहा कि वे नये उत्पादों के विकास पर और कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं, जिनका लाभ नहीं उठाया गया है।

मंत्री ने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि तथा देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में कृषि रसायन उद्योग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलन से दिल्ली के लोगों को नहीं हो रही है परेशानी: सतेंद्र जैन.

उन्होंने उद्योग जगत की वृद्धि में अपने मंत्रालय की ओर से पूरे समर्थन का भी आश्वासन दिया।

गौड़ा ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कीटनाशकों की काफी कम खपत होती है। ऐसे में भारतीय कृषि रसायन उद्योग के समक्ष वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़े | सर्दियों में इन कामों को करने से करते हैं आनाकानी, कोरोना काल में पड़ सकता है महंगा.

उन्होंने उद्योग जगत से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि फसलों की सुरक्षा करने वाले रसायनों का इस्तेमाल न्यायपूर्ण बना रहे और यह पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ हो।

मंत्री ने कहा कि देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में इस क्षेत्र की भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि फसलों की उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। यह उर्वरकों का संतुलित उपयोग भी सुनिश्चित कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).