जरुरी जानकारी | कोरोना महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर: रुपाला

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से ग्रस्त अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है, जिसमें वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मंत्री ने बताया कि हाल ही में किए गए कृषि सुधारों और नीतिगत उपायों का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

रूपाला यहां दो दिवसीय वेबिनार का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार किसानों को उद्यमी बनाने को गंभीर है।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

हाल के कृषि कानूनों के बारे में उन्होंने कहा कि इन सुधारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिये राज्यों के कानूनों में बदलाव लाना जरूरी है।

बयान मे कहा गया है कि इसके अलावा, रूपाला ने कहा कि खरीफ फसलों की रिकॉर्ड बुवाई को देखते हुए इस साल खेती का परिदृश्य बेहतर है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)