देश की खबरें | किसानों की आय दोगुनी करने के लिये कृषि विधेयक हैं :योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, उसी की कड़ी में ये विधेयक हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, उसी की कड़ी में ये विधेयक हैं।

उन्होंने शनिवार को जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के होने वाले उपचुनाव से पहले कई घोषाणाएं की।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: यूएन में स्थायी सीट के लिए पीएम मोदी का सवाल, पूछा- कब तक इंतजार करेगा भारत.

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, उसी की कड़ी में ये विधेयक हैं।यह विधेयक किसानों को बिचौलियों से मुक्त करेगा। उन्हें अपनी उपज अपने अनुसार बेचने की छूट मिलेगी। विपक्ष इस पूरे विधेयक पर जनता को बरगला रहा है, लेकिन उनकी मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार मजबूत इच्छाशक्ति के साथ संकट के समय में खड़ी है। यह संकट का दौर है और हर कोई परेशान है। ऐसे में सरकार सभी की मदद के लिए दृढ़ संकल्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार के साथ ही प्रदेश की सरकार भी जनता की हर संभव मदद कर रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि मल्हनी में विधानसभा उपचुनाव होना है। अन्य चुनावों की तरह न तो बड़ी-बड़ी रैलियां होंगी न जनसभा,ऐसे में भाजपा के एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता चाहे वह बूथ स्तर का हो या जिला स्तर का। सभी को एक एक बूथ की जिम्मेदारी लेनी है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। वह तन-मन से लगकर मल्हनी की यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाले।

उन्होने कहा कि हर कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से घर-घर जाकर संपर्क करें और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करते हुए यह सीट जीतने के लिए पूरी तल्लीनता से अभी से लग जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर की इमरती प्रसिद्ध है। इसकी मिठास को आगे बढ़ाने के लिए एक ब्रांड दिया जाएगा। सरकार इसमें सहयोग करेगी, जिससे जौनपुर की इमरती की मिठास पूरे देश में फैल सके।

उन्होंने कहा कि जौनपुर की इमरती और इत्र एक ब्रांड के रूप में पूरे देश में विख्यात होगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिये अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी