देश की खबरें | कृषि विधेयक किसानों को मजबूती देंगे: उनियाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कृषि क्षेत्र में सुधार हेतु संसद द्वारा पारित विधेयकों को 'ऐतिहासिक' बताते हुए कहा कि कृषको को संरक्षण देने, बिचैलियों को समाप्त करने और कृषकों को सशक्त करने में ये विधेयक महत्वपूर्ण साबित होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 22 सितंबर उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कृषि क्षेत्र में सुधार हेतु संसद द्वारा पारित विधेयकों को 'ऐतिहासिक' बताते हुए कहा कि कृषको को संरक्षण देने, बिचैलियों को समाप्त करने और कृषकों को सशक्त करने में ये विधेयक महत्वपूर्ण साबित होंगे।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कृषि मंत्री उनियाल ने कहा, ‘‘ जहां इन विधेयकों से कृषकों का शोषण समाप्त होगा, वहीं इससे उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए व्यापक अवसर प्राप्त होगा जिससे उनकी आय बढेगी।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान रॉयल्स की टीम होटल से स्टेडियम के लिए हुई रवाना: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने कहा कि विधेयकों के पारित होने से कृषको को अपनी उपज सीमित दायरे में बेचने का बंधन समाप्त होगा और वे अपनी पसंद से बेहतर विकल्प का चुनाव कर सकेंगे।

कृषकों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए उनियाल ने कहा कि इन विधेयकों का विरोध करने वाली कांग्रेस जैसी पार्टियां खुद बेनकाब हो गयी हैं।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh on September 25: कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, किसान यूनियन ने 25 सितंबर को बुलाया भारत बंद.

उन्होंने कांग्रेस को 2019 लोकसभा चुनावों से पहले लाए अपने घोषणापत्र की याद दिलाते हुए कहा कि उसमें उसने खुद एक राष्ट्र, एक बाजार तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम में सुधार की बात कही थी।

विपक्षी दलों पर विधेयकों के बारे में झूठ फैलाकर कृषकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनियाल ने कहा, ‘‘विरोध करके ऐसी पार्टियों ने सिद्ध कर दिया है कि वे किसान विरोधी हैं और बिचौलयों के साथ उनकी सांठ-गांठ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\